कौशाम्बी, दिसम्बर 3 -- डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने बुधवार को चक गुलाम आलम कछार (गढ़वा) कौशाम्बी ताड़ी मुस्तकिल चित्रकूट मार्ग को जोड़ने के लिए यमुना पर निर्माणाधीन सेतु, पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परियोजना प्रबंधक सेतु निगम से परियोजना की आरंभ तिथि एवं कार्य पूर्ण होने की तिथि आदि की जानकारी ली। बताया गया कि परियोजना के पूर्ण होने की निर्धारित समयावधि जून 2025 तक थी। निर्माण कार्य लंबित पाये जाने के बावजूद भी अनुबन्धित फर्म के विरुद्ध जुर्माना आदि की कार्रवाई न किए जाने एवं निर्माण कार्य की प्रगति का नियमित अनुश्रवण न किए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए परियोजना प्रबन्धक सेतु निगम से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं उन्होंने परियोजना प्रबन्धक सेतु निगम को और लेबर बढ़ाकर गुण...