नई दिल्ली, फरवरी 12 -- दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर धरने पर बैठे हैं। वे मानसा (पंजाब) के पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय के बाहर सत्याग्रह कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद रिलीज हुए उनके गानों से जो करोड़ों की कमाई (रॉयल्टी) हुई है वो उन्हें नहीं मिल रही है। उन्होंने कंपनियों पर धोखाधड़ी और पुलिस पर सुस्ती से काम करने का आरोप लगाया है।किस पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप? बलकौर सिंह का कहना है कि जो कंपनियां उनके बेटे के गानों की मार्केटिंग और डिजिटल राइट्स (YouTube, Spotify आदि पर) संभाल रही हैं, वे पिछले एक साल से न तो ऑडिट रिपोर्ट साझा कर रही हैं और न ही रॉयल्टी का पैसा दे रही हैं।पुलिस पर क्यों लगाया सुस्ती का आरोप? उन्होंने आरोप लगाया कि जून 2025 में उन्होंने बंटी बैंस, गुरप्र...