नई दिल्ली, जनवरी 28 -- सर्दियों के मौसम में जब मॉनसून की सक्रियता थमी होती है, तब भी उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी क्यों होती है? इसका जवाब है पश्चिमी विक्षोभ। ये विक्षोभ भूमध्य सागर या कैस्पियन सागर में बनते हैं और पांच देशों कजाकिस्तान, ईरान, तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान का सफर तय कर उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी का कारण बनते हैं।क्या है पश्चिमी विक्षोभ? पश्चिमी विक्षोभ को एक 'बहिरूष्ण उष्णकटिबंधीय तूफान' कहा जा सकता है, जो भूमध्य सागर और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव वाले क्षेत्र के रूप में उत्पन्न होता है। यह तूफान 'वेस्टरली जेट धाराओं' के साथ पूर्व की ओर बढ़ता है और उत्तर भारत में गैर-मानसूनी बारिश, बर्फबारी और कोहरे का कारण बनता है। इस विक्षोभ के तहत वायु अपने दाब को सामान्य करने का प्रयास करती है, जिससे संतुलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.