एकमा, नवम्बर 14 -- बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। एकमा विधानसभा सीट के भाग्य का फैसला होना है। जनता दल यूनाइटेड से मनोरंजन सिंह मैदान में हैं तो वहीं राष्ट्रीय जनता दल से श्रीकांत यादव उन्हें चुनौती दे रहे हैं। देखना होगा आज जीत-हार किसकी होगी। एकमा विधानसभा सीट के पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए लाइव हिंदुस्तान के साथ.16:25 PM- एकमा सीट पर 17 राउंड की काउंटिंग पूरी, जेडीयू के मनोरंजन सिंह लगातार आगे 17 राउंड की काउंटिंग के बाद एकमा सीट पर जेडीयू के मनोरंजन सिंह आगे चल रहे हैं। उन्होंने राजद के श्रीकांत यादव को 17308 वोटों से पीछे किया हुआ है।11:21 AM- एकमा सीट पर जेडीयू के मनोरंजन सिंह को बंपर बढ़त, राजद काफी पीछे एकमा विधानसभा सीट पर 4 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। जनता दल यू...