नई दिल्ली, मार्च 30 -- EID 2025 Date : 30 रोजे के बाद आने वाले ईद के त्योहार का अपना अलग ही महत्व है। मुस्लिम समाज के लोग ईद को लेकर खासी तैयारी करते हैं। घर में त्योहार पर विशेष खान-पान के इंतजाम के साथ ही नए कपड़े पहनते हैं। जहन्नम से आजादी का अशरा चल रहा है। ईद आने वाली है। नमाज, रोजा, तिलावत व नेक कामों के जरिए अल्लाह की इबादत की जा रही है। 28वां रोजा अल्लाह व रसूल की याद में गुजरा। खूब रो-रो कर दुआ मांगी जा रही है। वहीं रविवार को 29वां रोजा मुकम्मल करके ईद का चांद (शव्वाल माह) देखेंगे। अगर चांद नजर आ गया तो सोमवार 31 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। अगर चांद नहीं दिखा तो मंगलवार को एक अप्रैल को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। लखनऊ में यहां करें चांद दिखने की तस्दीक: ईद का चांद 30 मार्च को देखा जाएगा। मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल की ओर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.