नई दिल्ली, फरवरी 3 -- फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ओप्पो एक धांसू स्मार्टफोन ला रहा है। अगर आप दमदार कैमरे वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान तो ओप्पो के अपकमिंग फोन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। हम बात कर रहे हैं Oppo Find X10 सीरीज की। कहा जा रहा है कि इस सीरीज के फोन 200 मेगापिक्सेल के दो कैमरों से लैस होंगे। ओप्पो फाइंड X10 सीरीज का लॉन्च अभी काफी दूर है और अनुमानित लॉन्च से महीनों पहले ही फोन के लीक्स सामने आने लगे हैं। इस समय ओप्पो जल्द ही नए फाइंड X9 मॉडल पेश करने की तैयारी कर रहा है, नई लीक से पता चलता है कि नेक्स्ट जेनरेशन के Find X10 लाइनअप में खास अपग्रेड हो सकते हैं, खासकर कैमरे के मामले में।ओप्पो फाइंड X10 सीरीज कैमरा डिटेल्स लीक गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, वीबो पर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया कि, ओप्पो अभी फाइंड X10 स...