नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- कुछ समय पहले रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की पहली झलक सामने आई थी। इस वीडियो में एक्टर को कुर्ता पहने हुए लंबे बालों में एक्शन करते हुए देखा गया था। इस पहली झलक के बाद से ऑडियंस फिल्म के इंतजार में बैठी थी। अब इस बीच मेकर्स ने फैंस को ट्रेलर रिलीज कर जबरदस्त सरप्राइज दे दिया है। अगर हम कहें कि ये ट्रेलर इस साल आई कई फिल्मों से भी बेहतरीन है तो गलत नहीं होगा। रणवीर अपने शानदार अवतार में नजर आ रहे हैंजबरदस्त ट्रेलर 4 मिनट लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन रामपाल के किरदार से होती है और यकीन मानिए पहला सीन देखकर ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अर्जुन अपने अब तक के बेस्ट किरदार में नजर आ रहे हैं। असली घटना पर आधारित इस फिल्म की कहानी 1970 के दशक के बाद की है। फिल्म में आर माधवन अजय सान्याल के किरदार में है जो एक इंडियन इंटेल...