नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर फिल्म के कई कैरेक्टर्स असल जिंदगी पर बेस्ड हैं। फिल्म देखने के बाद लोग इनकी लाइफ के बारे में जानना चाह रहे हैं। पाकिस्तान के विवादित पुलिस अफसर चौधरी असलम का रोल संजय दत्त ने निभाया है। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद उनकी वाइफ नौरीन ने एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया है। नौरीन ने यह भी बताया है कि उनके पति संजय दत्त के फैन थे। साथ ही कहा कि असलम उनके मामू के बेटे थे और वह उनसे शादी नहीं करना चाहती थीं।असलम से शादी नहीं करना चाहती थीं नौरीन डायलॉग पाकिस्तान यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में दिवंगत पाकिस्तानी अफसर चौधरी असलम की वाइफ नौरीन ने अपनी शादी की कहानी बताई। वह बोलीं, चौधरी मेरे मामू के बेटे थे। मेरी तरफ से लव नहीं था। चौधरी की तरफ से लव था। मेरी साइड ...