नई दिल्ली, जनवरी 5 -- रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। कई हफ्तों से फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है और 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने के बावजूद अभी तक थिएटर्स में डटी हुई है। लोग बड़े पर्दे पर इस फिल्म को एक्सपीरियंस करने के लिए अभी भी थिएटर्स का रुख कर रहे हैं, लेकिन मजे की बात यह है कि इस फिल्म से जुड़े एक खास शख्स ने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है। हम बात कर रहे हैं रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले एक्टर अक्षय खन्ना के भाई राहुल खन्ना की।अक्षय के पास ऑफर्स की लाइन फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा जिस एक एक्टर के काम की सबसे ज्यादा बात हुई है वो अक्षय खन्ना हैं। फिल्म में वह काफी ब्रूटल अवतार में नजर आए हैं और इस मूवी के बाद उनके पास ऑफर्स की लाइन लग गई है। उनके काम की तुलना 'जवान' और 'पठान' जैसी...