बांका, नवम्बर 14 -- Dhoraiya Assembly Seat Result LIVE 2025: बांका जिले की धैरेया सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है। इस सीट असली मुकाबला जदयू के मनीष कुमार और राजद के त्रिभुवन दास के बीच सिमट गया है। त्रिभुवन दास अपने दिवंगत पिता नरेश दास की राजनीतिक विरासत को भुनाने में जुटे हैं, वहीं मनीष कुमार अपने दो विधायकी के कार्यकाल की उपलब्धियों के दम पर वोट मांग रहे हैं। आपको बता दें नरेश दास धौरेया से पांच बार के विधायक रहे हैं, इसलिए मुकाबला तीर बनाम लालटेन का बन चुका है। वहीं जन सुराज ने सुमन पासवान को कैंडिडेट बनाया है, जो जिला पार्षद हैं। 2020 के चुनाव में आरजेडी के भूदेव चौधरी ने जदयू के मनीष कुमार को करीबी मुकाबले में 2500 से ज्यादा वोटों से हराया था। एलजेपी के दीपक कुमार पासवान को 4081 वोट मिले थे। इससे पहले जेडीयू ने लगातार 4 बार इस ...