वाराणसी, अक्टूबर 13 -- पौराणिक मान्यता के अनुसार जब समुद्र मंथन हुआ तो उसमें से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए। उनके अमृत कलश लेकर प्रकट होने के कारण लोग धनतेरस पर बर्तन खरीदते हैं और घर में पूजा करते हैं। धन वृद्धि के लिए तांबे का बर्तन खरीदना काफी शुभ माना गया है। धनतेरस का पर्व इस वर्ष 18 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन खरीदारी के तीन शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं। भगवान धन्वंतरि को श्रीहरि का अंशावतार माना जाता है। इस कारण धनतेरस पर्व मनाया जाता है। धनतेरस के दिन कुबेर, भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी के पूजन का विधान है। इस दिन बाजार से कुछ न कुछ खरीदकर घर लाने की परंपरा है। विशेषकर सोने या चांदी की चीजें खरीदने का महत्व है। बहुत से लोग लक्ष्मी-गणेश बने सोने-चांदी के सिक्के खरीदते हैं। इसके अलावा स्टील, पीतल या तांबे आदि के बर्तन भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.