नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- देव दीपावली 2025 कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाने वाला दीपों का त्योहार है। बता दें, यह त्योहार खासतौर पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी मे मनाया जाता है। देव दीपावली का पर्व विश्व के सबसे प्राचीन शहर काशी की संस्कृति और परंपरा से जुड़ा हुआ है, जो दिवाली के 15 दिन बाद बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। देव दीपावली काशी की आत्मा और आस्था का उत्सव है। अगर आप भी इस साल देव दीपावली के मौके पर गंगा घाटों की जगमगाती खूबसूरती और आरती का आनंद लेने के लिए वाराणसी जाना चाहते हैं तो घर से निकलने से पहले वहां की तैयारियों से जुड़ी सभी जानकारी साथ रखना ना भूलें।अस्सी घाट पर विशेष गंगा आरती देव दीपावली के दिन काशी में सभी घाट दीपक की रोशनी से जगमगा रहे होंगे। जिसके लिए 5.15 बजे से 5.45 तक का समय रखा गया है। इतना ही नहीं नमो, दशाश्वमेध, शीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.