नई दिल्ली, फरवरी 8 -- दिल्ली विधानसभा की देवली सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है। खास बात है कि इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था और NDA के साथी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को दे दी थी। इस सीट से कांग्रेस को भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन पार्टी तीसरे स्थान पर रही। ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग अब तक 47 सीटों पर नतीजों का ऐलान कर चुका है। देवली सीट पर आप के प्रत्याशी प्रेम चौहान को 86 हजार 889 मत मिले। जबकि, लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार दीपक तंवर 50 हजार 209 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। आप ने सीट पर लोजपा (रामविलास) को 36 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हराया है। कांग्रेस के राजेश चौहान को 12 हजार 211 वोट मिले। 21 राउंड की गिनती के दौरान वह कुछ समय तक आगे भी चल रहे थे। दक्षिण दिल्ली लोकसभा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.