नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, अगस्त 8 -- राजधानी दिल्ली में गुरुवार को दिनभर तेज धूप निकली। इसके चलते उमस से दिल्लीवाले हलकान रहे। अच्छी बारिश नहीं होने के चलते बीते तीन दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद कम है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही शाम को आंधी चलने के आसार हैं। आज अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राजधानी के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकली। इसके चलते अधिकतम तापमान में भी इजाफा हुआ है, जबकि मौसम में मौजूद नमी के कारण लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.