नई दिल्ली, फरवरी 22 -- तेज धूप और सूखे मौसम के चलते राजधानी दिल्ली में फरवरी का महीना इस बार पहले से ज्यादा गर्म है। मौसम विभाग (आईएमडी) के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में अभी तक फरवरी का तापमान सामान्य से लगभग डेढ़ डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है। इस बीच शनिवार को दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शनिवार की सुबह हल्की धुंध छाई रही। दिन चढ़ने के साथ ही धुंध साफ हो गई और धूप निकल आई। इसके चलते अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.4...