नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, जून 12 -- दिल्ली इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री रहा। इस दौरान 50.8 डिग्री जितनी गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सीजन में पहली बार हीट वेव का रेड अलर्ट घोषित किया है। इसके साथ ही लोगों को गर्मी से बचने, पानी पीते रहने, सीमित बाहरी गतिविधियां कम करने की सलाह दी गई है। चरम मौसमी हालात के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया जाता है। सफदरजंग में पारा 43.3 डिग्री तक पहुंचा, तो आयानगर में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल से तापमान में गिरावट की उम्मीद : दिल्ली में गुरुवार को कई स्थानों पर लू चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, 13 जून से तापमान में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.