नई दिल्ली, फरवरी 28 -- Delhi Weather: दिल्ली में गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी के चलते अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट आई। सफदरजंग में यह 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। बुधवार को यह 32.2 डिग्री था। इसमें एक दिन में ही लगभग सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी दिल्ली में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही, हल्के बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तेज धूप नहीं निकलने के चलते अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने से ज्यादा गर्मी इस बार जनवरी और फरवरी में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं आए हैं। इनकी वजह से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होती है और उत्तर भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.