नई दिल्ली, मार्च 18 -- Delhi Weather: दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने दिल्ली के मौसम पर खासा असर डाला है। एक ओर जहां एक्यूआई में सुधार आया। वहीं, नौ दिनों बाद सोमवार को दिल्ली का पारा 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। हालांकि, अगले तीन दिनों में तापमान में तेजी से इजाफा होने की संभावना है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 108 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। होली की शाम को तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते अगले दिन दिल्ली की हवा में मौजूद रहने वाला प्रदूषण काफी हद तक धुल गया था। शनिवार को सूचकांक 85 अंक पर था। इस स्तर की हवा को संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। लगभग साढ़े पांच महीने बाद हवा की गुणवत्ता इतनी साफ हुई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.