नई दिल्ली, जनवरी 31 -- राजधानी के मौसम में शनिवार से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार और रविवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मध्यम और कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। जबकि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के भी एक-दो दौर आने की संभावना है।दो दिन येलो अलर्ट इसके लिए मौसम विभाग ने दो दिन का येलो अलर्ट भी जारी किया है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही धूप निकली रही। दिन चढ़ने के साथ ही धूप और तेज हो गई। इसके चलते दिन के अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हुआ। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में शुक्रवार दिन का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। एक दिन पहले की तुलना में अधिकतम तापमान में ...