नई दिल्ली, फरवरी 17 -- दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। आवाज के साथ आया भूकंप इतना तेज था कि काफी लोगों ने इसे महसूस किया। महज कुछ सेंकेड के इस भूंकप से लोगों में दहशत मच गई और लोग अपने घरों से बाहर आ गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। सुबह 5 बजकर 36 मिनट 55 सेकेंड पर आए इस भूकंप का केंद्र नई दिल्ली में ही जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे बताया गया है। भूकंप से अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि, इस बीच भूकंप के बाद दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट कर लिखा, ''हमें उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित होंगे, दिल्ली!किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए Dial 112 पर कॉल करें।'' दिल्ली के अलावा आसपास के इलाकों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.