नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, मार्च 16 -- राजधानी दिल्ली में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए अब घर में तीसरा वाहन इलेक्ट्रिक खरीदना जरूरी किए जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई वाली भाजपा सरकार द्वारा जल्द ही दिल्ली में ई-वाहन नीति 2.0 जारी की जा सकती है। इसमें प्रस्ताव है कि अगर किसी घर में पहले से दो निजी गाड़ियां हैं और तीसरी गाड़ी खरीदनी है, तो उसे ई-वाहन ही खरीदना होगा। नई नीति में वर्ष 2027 तक दिल्ली में 95 फीसदी नए वाहन इलेक्ट्रिक करने की तैयारी है। इसके लिए कई तरह की छूट देने की बात भी की गई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने बीते दिनों इस संबंध में बैठक की थी। इसमें ई-वाहनों को बढ़ावा देने को लेकर प्रस्ताव रखा गया था। इसके बाद नई ई-वाहन नीति के मसौदे में यह प्रस्ताव रखा गया है। यह भी कहा गया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.