प्रमुख संवाददाता, नवम्बर 16 -- दिल्ली धमाके में गिरफ्तार की गई डॉ. शाहीन अकेले नहीं, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के तीन और डॉक्टर अचानक लापता हुए थे। बाद में शाहीन के साथ इन तीन डॉक्टरों को भी 2021 में शासन ने एक साथ बर्खास्त किया था। चौंकाने वाली इस जानकारी के सामने आने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। वर्ष 2013 में फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष का जिम्मा संभाल रही डॉ. शाहीन अचानक लापता हो गई थी। सूत्र बताते हैं कि डॉ. शाहीन के लापता होने के कुछ दिन बाद बारी-बारी से जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के तीन और डॉक्टर रहस्यमय तरीके से लापता हुए थे। 2013-14 के दौरान लखनऊ निवासी सर्जरी विभाग के डॉ. निसार अहमद अंसारी, फिजियोलॉजी के सहारनपुर निवासी डॉ. हफीजुल रहमान और एनाटॉमी में काम कर रहे पश्चिम बंगाल के डॉ. हामिद अंसारी लापता हुए थे। चार से पांच साल तक डॉ. शाहीन...