नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- कोहरे और ठंड ने दिल्ली के लोगों के लिए दमघोंटू हवा की आफत को और बढ़ा दिया है। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता आपात स्तर के करीब पहुंच गई है। हालात और बिगड़ने के संकेत हैं, क्योंकि फिलहाल तेज हवा या किसी बड़ी मौसमी राहत की संभावना नहीं दिख रही। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली की हवा में मानकों से लगभग साढ़े चार गुना ज्यादा प्रदूषण मौजूद है। दिल्ली के लोग 14 अक्टूबर के बाद से ही प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं। मई, जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीने दिल्ली में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश हुई थी। इसके चलते हवा भी काफी साफ रही थी, लेकिन मॉनसून की वापसी के बाद से ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा। 14 अक्टूबर के बाद एक दिन भी ऐसा नहीं रहा है, जब वायु गुणवत्ता का स्तर 200 के नीचे आया हो। खासतौर पर बीते द...