नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- उत्तराखंड के प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों के भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश के साथ डीएलएड प्रशिक्षितों में खींचतान शुरू हो गई है। डीएलएड प्रशिक्षण ले रहे और प्रशिक्षण पूरा कर चुके अभ्यर्थी एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। वे प्रशिक्षण अवधि में एक-दूसरे पर आचरण नियमावली उल्लंघन के आरोप लगा रहे हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर शासन से भर्ती के आदेश शुरू हो चुके हैं। जिला स्तर पर नौ नवंबर तक आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, डीएलएड प्रशिक्षित पिछले लंबे समय से भर्ती की मांग करते आ रहे थे। उन्होंने शिक्षा निदेशालय में धरना भी शुरू कर दिया था। इधर, भर्ती प्रक्रिया में देरी को लेकर उन्हें संदेह है कि अभी डीएलएड का प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थी शामिल हो पाएं, इसलिए देरी की जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.