कन्नौज, मार्च 17 -- कन्नौज। पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने महिला से गाली गलौज शुरू कर दिय। आपत्ति जताने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर दी। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना ठठिया क्षेत्र के गांव दौलतपुर मौजा पैथाना की रहने वाली आशा ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके दरवाजे पर गांव के ही दो लोग अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ आये और पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो घर के अंदर घुसकर लाठी -डंडे से मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं जब परिवार के लोग जब बचाने आये तो उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.