मोतिहारी, फरवरी 11 -- मोतिहारी,निप्र। रामकृष्ण मिशन ,पुणे के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद से संबंधित पुस्तकों का स्टॉल विश्वविद्यालय के गांधी परिसर व डीडीयू परिसर में लगाया गया। स्वामी विवेकानंद के जीवन, दर्शन व विचारों से छात्र-छात्राएं अवगत हों इसके लिए रामकृष्ण मिशन,पुणे ने पहल की है। अभाविप छात्रनेता मुकेश कुमार यादव ने कहा कि रामकृष्ण मिशन पुणे की यह सराहनीय कार्य है। हमें स्वामी विवेकानंद विचार व आदर्श को आत्मसात करने की आवश्यकता है। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अर्पित श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हम युवाओं के रोल मॉडल है। हमने विश्वविद्यालय के छात्रों से आग्रह किया है वे पुस्तके खरीदें और स्वामी विवेकानंद के बारे में पढ़ें ताकि वे भारत और भारत की सभ्यता संस्कृति व दर्शन को बखूबी समझ सकें। विश्वविद्यालय छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.