राहुल मानव, जनवरी 3 -- दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की टावरिंग हाइट्स ईस्ट दिल्ली हब, कड़कड़डूमा हाउसिंग स्कीम 2026 को शनिवार को लॉन्च कर दिया गया है। इस आवासीय योजना में टू बीएचके फ्लैट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर लोगों को बुकिंग के आधार पर उपलब्ध होंगे। योजना के लिए पंजीकरण 8 जनवरी से शुरू होगा और बुकिंग 23 जनवरी से की जा सकेगी। पंजीकरण शुल्क 2500 रुपये है जबकि फ्लैट बुक करने के लिए 4 लाख रुपये जमा करने होंगे। इस योजना में आम जनता के साथ सरकारी कर्मचारियों के लिए भी विशेष मौका है।इस आधार पर रजिस्ट्रेशन और बुकिंग इस आवासीय योजना के तहत डीडीए प्रशासन द्वारा 741 फ्लैटों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पंजीकरण और बुकिंग प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए वन टाइम पंजीकरण शुल्क 2500 रुपये में कर सकते हैं। जबकि प्रत्येक फ्लैट की बुकिंग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.