नई दिल्ली, जनवरी 13 -- नए साल के आगाज के साथ ही केंद्रीय कर्मचारी महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। साल की पहली छमाही के डीए पर फैसला मार्च तक हो सकता है। इस बीच, कुछ राज्यों ने अपने कर्मचारियों को डीए का तोहफा देना शुरू कर दिया है। बीते 12 जनवरी को आंध्र प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और डीए बकाया भुगतान के साथ ही ठेकेदारों के बिलों के भुगतान के लिए 2,600 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की। वहीं, तेलंगाना की सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की है।आंध्र प्रदेश सरकार का फैसला आंध्र प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री पी केशव ने कहा कि इस राशि के जारी होने से कर्मचारियों, पेंशनभोगियों, पुलिस कर्मियों और ठेकेदारों सहित कुल 5.7 लाख लाभार्थियों को राहत मिलेगी। केशव ने कहा कि वित्त व...