नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवात मोंथा ने अब गंभीर रूप धारण कर लिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह डिप्रेशन अब चक्रवाती तूफान में बदल चुका है और अगले 24 घंटों में गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है। फिलहाल इसकी अधिकतम हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटा है, जो 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और आंध्र प्रदेश के तट पर 28 अक्टूबर की शाम या रात में दस्तक दे सकता है। बताया जा रहा है कि चेन्नई में हल्की फुहारें शुरू हो चुकी हैं, जो धीरे-धीरे तेज हो सकती हैं। यह भी पढ़ें- ...तो शशि थरूर होते कांग्रेस अध्यक्ष; BJP प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर साधा निशाना चक्रवात मछलीपट्टनम और कालिंगपट्टनम के बीच से होकर गुजरेगा। काकीनाडा के आसपास इसके आंध्र प्रदेश के तट को पार करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.