नई दिल्ली, फरवरी 2 -- CTET February 2026 Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 सत्र के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा की तारीखों में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। पहले यह परीक्षा केवल 8 फरवरी को होनी थी, लेकिन अब यह 7 और 8 फरवरी 2026 को दो दिनों में आयोजित की जाएगी। यह बदलाव उम्मीदवारों की भारी संख्या को देखते हुए लिया गया है ताकि देश भर के 140 शहरों में परीक्षा का सफल और सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।CTET फरवरी 2026 का पूरा शेड्यूल बोर्ड ने दोनों दिनों के लिए शिफ्ट और समय का निर्धारण कर दिया है। परीक्षा दो स्तरों पर होगी: पेपर-I (कक्षा 1 से 5 के लिए) और पेपर-II (कक्षा 6 से 8 के लिए)।7 फरवरी 2026 (शनिवार) पेपर-II (सुबह की शिफ...