नई दिल्ली, फरवरी 7 -- CTET Exam 2026: CTET पेपर-2 पेपर को लेकर परीक्षा केंद्र पर हंगामा, अभ्यर्थियों की नाराजगी और सोशल मीडिया पर उठते सवालों के बीच अब CBSE की ओर से तस्वीर साफ करने की कोशिश की गई है। CTET पेपर-2 को लेकर बोर्ड ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि देशभर में परीक्षा लगभग पूरी तरह सफल रही, लेकिन वैशाली के दो परीक्षा केंद्रों पर हालात काबू से बाहर हो गए। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET परीक्षा को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि देशभर में बनाए गए 1803 परीक्षा केंद्रों में से 1801 केंद्रों पर CTET पेपर-2 की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई । हालांकि बिहार के वैशाली (हाजीपुर) जिले में स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर CTET पेपर-2 की परीक्षा नहीं कराई जा सकी। ये दोनों केंद्र सेंट जॉन्स एकेडमी, बसमती नगर (केंद्र क...