नई दिल्ली, फरवरी 3 -- CTET Admit Card : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) अब 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। पहले सीटीईटी परीक्षा 8 फरवरी को होनी थी। लेकिन बढ़े हुए आवेदनों को देखते हुए इसे दो दिन करने का निर्णय लिया गया है। पटना समेत देशभर के 132 की जगह 140 शहरों में परीक्षा होगी। परीक्षा कार्यक्रम में किए गए बदलाव के अनुसार दोनों दिनों में पेपर-1 और पेपर-2 की परीक्षाएं होंगी। 7 फरवरी को पेपर-2 सुबह 9.30 से दोपहर 12.00 बजे तक और पेपर-1 दोपहर 2.30 से शाम 5.00 बजे तक आयोजित होगा। आठ फरवरी को भी यही क्रम दोहराया जाएगा। सीबीएसई ने अभ्यर्थियों से परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले रिपोर्ट करने के लिए कहा है। यानी पेपर-2 में सुबह 7.30 बजे रिपोर्ट करना होगा जबकि पेपर-1 में दोपहर 12...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.