नई दिल्ली, फरवरी 7 -- सुबह से हाथ में एडमिट कार्ड और मन में सपने लिए पहुंचे अभ्यर्थी, लेकिन परीक्षा हॉल के बाहर इंतजार ने सब्र तोड़ दिया। CTET जैसी अहम परीक्षा में जब तय समय निकल गया और प्रश्नपत्र का कोई अता-पता नहीं था, तो गुस्सा फूट पड़ा और परीक्षा केंद्र हंगामे का मैदान बन गया। बिहार के वैशाली जिले में CTET परीक्षा के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब निर्धारित समय पर प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंचा। वैशाली प्रखंड स्थित सेंट जॉन्स एकेडमी में आयोजित CTET परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू होनी थी, लेकिन अभ्यर्थी 11 बजे तक परीक्षा शुरू होने का इंतजार करते रहे। लंबे इंतजार से परेशान परीक्षार्थियों का गुस्सा आखिरकार बाहर आ गया। परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर जमकर हंगामा हुआ। अभ्यर्थियों का कहना था कि वे समय से पहले केंद्र पर पहुंच गए थे, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.