कानपुर, जनवरी 12 -- छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध विधि महाविद्यालयों में चल रही एलएलबी और बीए-एलएलबी की परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि लोक सेवा आयोग प्रयागराज और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 17 व 20 जनवरी को होने वाली परीक्षा को देखते हुए तिथि में बदलाव किया है। 17 जनवरी को होने वाली एलएलबी तीसरे सेमेस्टर, बीए-एलएलबी तीसरे सेमेस्टर, बीए-एलएलबी पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा अब 24 जनवरी को होगी। वहीं, 20 जनवरी को होने वाली बीए-एलएलबी के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 25 जनवरी को होगी। यूनिवर्सिटी ने नोटिस जारी करते हुए परीक्षा देने वाले छात्रों को बदली हुई तारीखों के विषय में जानकारी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.