वार्ता, दिसम्बर 13 -- छत्तीसगढ़ सीमा पर तैनात सीआरपीएफ के एक जवान ने सुसाइड कर लिया। जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही कैंप में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक जवान की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। छत्तीसगढ़-ओडिशा अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में स्थित सोनाबेड़ा के समीप एक सीआरपीएफ कैंप में तैनात जवान ने शुक्रवार देर रात सुसाइड कर लिया। घटना के बाद सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार, ढेकूनपानी स्थित सीआरपीएफ कैंप में पदस्थ जवान गोपीनाथ सबर ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही कैंप में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक जवान की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक जवान की पहचान ओडिशा के खरियार क्षेत्र अंतर्ग...