सहारनपुर, मई 16 -- यूपी में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए एंटी करप्शन की टीम लगातार जारी है। बरेली, संभल और कानपुर के बाद अब सहारनपुर से रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने 10 हजार रिश्वत लेते मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक राकेश कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मृतक आश्रित कोटे से नौकरी की पत्रावाली पूरी करने की एवज में 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। मामले की शिकायत थाना गागलहेड़ी के गांव तिवाया निवासी मनोज ने एंटी करप्शन थाने में की। जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के बेहट रोड निवासी शशिबाला स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद कार्यरत थीं, जिनकी चार वर्ष पूर्व कोरोना में मौत हो गई थी। शशिबाला की दो बेटी है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.