रतलाम, जून 28 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले की गाड़ियों में पानी मिला हुआ डीजल भरने का मामला सामने आया है। अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने शनिवार को कहा कि असामान्य भारी बारिश होने की वजह से रतलाम में उसके पेट्रोल पंप पर फ्यूल स्टोरेज टैंकों में पानी घुस गया। बीसीसीएॉल ने यह भी कहा कि घटना के मद्देनजर पेट्रोल पंप से फ्यूल के सैंपल इकट्ठे किए गए है और टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। यह घटना 26 जून को रतलाम के डोसीगांव में शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर रात करीब 10 बजे हुई। अधिकारियों के अनुसार, वहां फ्यूल भरने के तुरंत बाद, मुख्यमंत्री के काफिले की सभी गाड़ियां खराब हो गईं और उन्हें धक्का देकर सड़क के किनारे खड़ा करना पड़ा। इसके बाद प्रशासन ने इंदौर से नई गाड़ियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.