भोपाल, मार्च 18 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मंगलवार सुबह प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे थे। यहां सीएम यादव ने मंच से एक बार फिर से धार्मिक शहरों में शराबबंदी करने की अपनी घोषणा को याद दिलाया। इसके साथ ही प्रदेश और देश में दूध और दही की नदियां बहने के पुराने समय को याद दिलाते हुए, प्रदेश के गोपालकों को दूध उत्पादन को बढ़ावा देने को भी प्रोत्साहित किया । सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने गोपालकों को सरकार के माध्यम से दूध बेचने पर प्रति लीटर 5 रु अनुदान देने की भी घोषणा की । बता दें की सीएम के धार्मिक गुरु और प्रदेश के प्रसिद्ध संत दादा गुरु की तीसरी नर्मदा परिक्रमा के समापन अवसर पर सीएम ओंकारेश्वर पहुंचे थे।देश के अंदर बहती थीं दूध और दही की नदियां ओंकारेश्वर पहुंचे सीएम मोहन यादव ने दादा गुरु के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.