जयपुर, मई 19 -- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें कलेक्टर और एसपी सहित कई उच्चाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान रायपुर (ब्यावर) के SDO गुलाब चंद वर्मा को भ्रष्टाचार की शिकायत के चलते तत्काल सस्पेंड कर दिया गया, वहीं रामसर (बाड़मेर) के SDM अनिल कुमार जैन को APO (अवैतनिक प्रतीक्षा आदेश) पर भेजा गया। साथ ही रायपुर (ब्यावर) तहसीलदार पुष्पेंद्र पंचाल और रामसर (बाड़मेर) तहसीलदार अशोक कुमार मेघवाल दोनों को APO किया गया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें संज्ञान में आने के बाद बैठक के दौरान ही की गई, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई। मुख्यमंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.