ऊधम सिंह नगर, अक्टूबर 28 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा के ऊधम सिंह नगर में आयोजित सूर्य षष्ठी व्रत महोत्सव 'छठ पूजा' में शामिल हुए। इस महोत्सव का आयोजन पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा किया गया था। सीएम धामी ने श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा, "यह पर्व आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है।" सीएम धामी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा- "मैने देखा कल शाम को खरना (प्रसाद वितरण) हुआ था। कल से व्रत प्रारंभ हुआ। लगभग 48 घंटे का एक कठिन व्रत हमारी माताएं-बहनें करती हैं। ये पर्व हमें प्रकृति और पर्यावरण के महत्व को बताता है। ये भारत की उस संस्कृति का प्रमाण है, जिसमें उगते हुए सूरज के साथ ही ढलते हुए सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। ये अपने आप में अनोखा अनुभव है" इस पर्व में हर वर्ग और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.