देहरादून, जनवरी 20 -- उत्तराखंड में जल्द बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। भाजपा नेताओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद दिल्ली में डेरा डाल दिया है। इस घटनाक्रम ने उत्तराखंड में धड़कनें फिर बढ़ा दी हैं। हालांकि भाजपा ने धामी से विधायकों के मिलने को शिष्टाचार भेंट बताया है, लेकिन बीते अगस्त से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं को भी हवा मिल गई है। बताया गया है कि नेतागण नितिन नबीन की भाजपा अध्यक्ष पर ताजपोशी के लिए दिल्ली में हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ ही सरकार-संगठन के अधिकांश बड़े नेता दिल्ली में डेरा हैं। इस बीच, सोमवार को रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, सल्ट विधायक महेश जीना और पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बारी-बारी से मुख्यमंत्री से भेंट की। इन सभी ने सीएम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.