हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 18 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजनीति में शुचिता का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने अपनी मां पूर्व विधायक स्वर्गीय पार्वती देवी के नाम पर राजकीय समारोह आयोजित करने के निर्णय को वापस लेने का अनुरोध किया है। इस बाबत उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। दरअसल 12 मार्च को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से एक आदेश पारित कर कहा गया है कि पूर्व विधायक पार्वती देवी के सामाजिक एवं विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक वर्ष 15 मार्च को उनकी जयंती तारापुर (मुंगेर) में राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। इसकी जानकारी मिलने पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 17 मार्च को सीएम को पत्र लिखा। पत्र में कहा कि मेरे लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि मुझे आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.