हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 23 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में पवित्र रमजान के अवसर पर रोजेदारों को दावत-ए-इफ्तार पर आमंत्रित किया। दावत-ए-इफ्तार में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां सहित बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इफ्तार के पहले मित्तन घाट के सज्जादानशीं हजरत सैयद शाह शमीमउद्दीन अहमद मुनअमी ने रमजान एवं रोजे की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला और सामूहिक दुआ की। इस मौके पर मौके पर मुख्यमंत्री सहित आमंत्रित अतिथियों ने सामूहिक दुआ में शामिल होकर राज्य की तरक्की, प्रगति, आपसी भाईचारे एवं मोहब्बत के लिए खुदा-ए-ताला से दुआएं कीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां को पुष्प गुच्छ भेंटकर तथा टोपी एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से तमाम आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.