नई दिल्ली, मार्च 7 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री चुने जाने पर रेखा गुप्ता ने कैसा महसूस किया, इसका खुलासा उन्होंने शुक्रवार को किया। कहा कि इस पद के लिए चुने जाने के बाद उन्हें हिंदी फिल्म 'नायक' की नायिका जैसा महसूस हो रहा है। साथ ही कहा कहा कि यह कोई 'लॉटरी' नहीं बल्कि देश की सभी बेटियों के लिए सम्मान है। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए भाजपा शासित राज्यों की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार तीन साल में यमुना की सफाई सुनिश्चित करेगी। इसके अलावा अगले दो वर्षों में तीन लैंडफिल साइटों को 80 से 90 प्रतिशत तक कम करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की अन्य प्राथमिकताएं यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली के लोगों को गर्मियों में पानी की कमी और मानसून के दौरान जलभराव का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री पद के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.