हैदराबाद, मार्च 12 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी के खिलाफ लिखना-बोलना दो महिला पत्रकारों को भारी पड़ गया। हैदराबाद पुलिस की साइबर सेल ने उन्हें आज (बुधवार को) तड़के 5 बजे गिरफ्तार कर लिया। सुबह-सुबह पुलिस ने दोनों महिला पत्रकारों पी रेवती और थानवी यादव को उनके घरों से गिरफ्तार किया। दोनों पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ अपमानजनक और गाली-गलौज वाली पोस्ट लिखने के आरोप हैं। वरिष्ठ पत्रकार रेवती पल्स न्यूज की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जबकि थानवी यादव उसी मीडिया संगठन में रिपोर्टर हैं। कांग्रेस नेता की शिकायत सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के बारे में है, जिसमें पल्स न्यूज़ के एक रिपोर्टर ने एक व्यक्ति का साक्षात्कार लिया है, जिसमें कथित तौर पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की ग...