नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- Christmas Day: हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है। यह पर्व ईसा मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। सांता क्लॉज, क्रिसमस ट्री, केक और जिंगल बेल इस त्योहार की पहचान हैं। इस दिन चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं होती हैं और लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। क्रिसमस के दिन चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं होती हैं। लोग मोमबत्तियां जलाते हैं और शांति व प्रेम का संदेश फैलाते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ केक काटा जाता है और बच्चों के लिए यह दिन खास होता है।25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस? क्रिसमस का त्योहार ईसा मसीह (जीसस क्राइस्ट) के जन्म की याद में मनाया जाता है। बाइबल में उनकी जन्म-तिथि का स्पष्ट उल्लेख नहीं है, लेकिन इतिहासकारों के अनुसार 336 ईस्वी में पहली बार 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.