लखनऊ, अक्टूबर 26 -- चार दिन तक चलने वाले सूर्य की उपासना के लोकपर्व छठ महापर्व की शुरुआत शनिवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गई। शहर में लक्ष्मण मेला मैदान में सबसे अधिक संख्या में व्रती लोग पहुंचकर वेदी तैयार करने में लगे रहे। वहीं, व्रती महिलाओं, पुरुषों ने सूर्योदय से पहले उठकर नदी, सरोवर में स्नान किया। अब रविवार को खरना में प्रसाद तैयार किया जाएगा। उसके बाद अगले दिन सोमवार को डूबते सूर्य और मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरे विधि विधान से पूरा होगा। छठ महापर्व के पहले दिन व्रती लोगों ने नहाय खाय से साथ पूजन की शुरुआत की। व्रती महिलाएं और पुरुष सूर्योदय से पहले उठकर नदी, सरोवर और अस्थायी जलाशयों में स्नान किया। स्नान के बाद पूजा स्थल और रसोई की अच्छी तरह से साफ सफाई की गई। घरों में चूल्हा बनाया। छठ पर्व के पहले दिन नहाय खाय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.