नई दिल्ली, फरवरी 25 -- सभी के साथ AI नकलबाजों का भी मददगार साबित हो रहा है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली स्थित एक हायर सेकेंडरी स्कूल में रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, जो ChatGPT की मदद से बड़े स्तर पर परीक्षाओं में नकल को अंजाम दे रहा था। FIR में स्कूल के पियून और शिक्षक समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं। फिलहाल, जांच जारी है। खास बात है यह क्षेत्र कभी माओवाद से प्रभावित रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पॉलिटिकल साइंस और फिजिक्स समेत कुछ विषयों के पेपर लीक हुए हैं। चैट जीपीटी की मदद से चल रहे इस रैकेट का भंडाफोड़ 18 फरवरी को हुआ था। दरअसल, उस दौरान जिला परिषद सीईओ सुहास गाडे उड़न दस्ते के साथ औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। कुछ मिनट पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचते ही उन्होंने स्टाफ के कई सदस्यों को चिट के साथ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.