पटना, मार्च 17 -- Chaitra Navratri Start to End Date 2025: होली के बाद बासंती नवरात्र(चैती नवरात्र), चैती छठ और राम नवमी पर्व का इंतजार श्रद्धालुओं को है। चैती नवरात्र 30 मार्च को कलश स्थापना के साथ शुरू हो रहा है। ज्योतिषाचार्य पीके युग के अनुसार इस वर्ष चैती नवरात्र की शुरुआत रेवती नक्षत्र और इंद्र योग में हो रहा है। रविवार को नवरात्रि होने के कारण मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है। इस वर्ष नवरात्रि नौ दिन की जगह आठ दिनों का ही है। 6 अप्रैल रविवार को अष्टमी और नवमी तिथि एक साथ है। रविवार होने के कारण इस वर्ष मां की विदाई भी हाथी पर ही हो रही है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि हाथी पर मां का आगमन और विदाई बेहद शुभ माना जाता है। यह उन्नति, आर्थिक प्रगति और सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी का प्रतीक समझा जाता है। यह भी पढ़ें- शीतला अष्टमी व्रत कब रखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.