कोण्डागांव, अप्रैल 19 -- छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में स्थानीय भाजपा नेता की कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से उस पर सवार स्थानीय कांग्रेस नेता की मौत हो गई, जबकि उनकी एक रिश्तेदार घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार शाम डोगरी गुडा गांव के पास हुई, जिसमें कांग्रेस नेता हेमंत भोयर की मौत हो गई, जबकि उनकी भाभी घायल हो गईं। भाजपा के जिस नेता की कार से यह हादसा हुआ, उसने सरपंच पद का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह कांग्रेस नेता की भाभी से हार गया था। मृतक के परिवार का आरोप है कि पंचायत चुनाव में मिली हार के बाद रंजिश के चलते भाजपा नेता ने भोयर की हत्या कर दी। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता पुरेंद्र कौशिक को हिरासत में ले लिया है। हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हेमंत भोयर और उनकी भाभी चंपी देवी बाइक से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.